फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: अशोक यादव

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: अशोक यादव

Mon, 08 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: अशोक यादव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की अध्यक्षता शनिवार को जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन महामंत्री कुंवर बहादुर बघेल ने किया। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। इनकी तानाशाही से गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी हर वर्ग पीड़ित है।

शासन व प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य कर रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जिन लोगों के नाम मतदाता सूचियों में नहीं है, अवश्य बढ़वाएं।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है। पुलिस का कार्य होता है क्षेत्रीय जनता के बीच आपसी सामंजस्य बनाकर शांति कायम करना, लेकिन यहां पुलिस भाजपा को खुश करने के लिए निर्दोष लोगों को शिकार बनाकर उन्हें पीड़ित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर पुलिस की मनमर्जी नहीं रुकी तो जल्द ही सड़कों पर प्रदर्शन होगा। यहां पर राजीव यादव, नीरज यादव, गिरीश यादव, अब्दुल हमीद घोसी, जस्सू शेरवानी, कबीर खान, सूरजपाल राना, थान सिंह यादव, रत्नाकर पांडेय, आदित्य सिकरवार, कौशल दिवाकर, आशीष राय, आशीष शर्मा, शिवम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed