{"_id":"6b05fc66b4f6817ce1030835","slug":"shabad-kirtan-resonated-in-gurdwaras-and-langar-community-meal-was-served-aligarh-news-c-2-gur1004-1118194-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गुरुद्वारों में गूंजा शबद कीर्तन, अटूट लंगर बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गुरुद्वारों में गूंजा शबद कीर्तन, अटूट लंगर बरता
Wed, 25 Nov 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
बैकुंठ नगर गुरुद्वारे में गुरु नानक जयंती पर कीर्तन में उपस्थित महिलाएं।
- फोटो : Samvad
सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व पर मंगलवार को शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
वैकुंठ नगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में कीर्तन दरबार सजा और शबद-कीर्तन गूंजा। ग्यारह श्री अखंड पाठ साहिब हुआ तो जत्थे ने गुरुवाणी का गान किया। यहां गुरु का अटूट लंगर भी बरता गया। हजूरी जत्था ने कीर्तन की शुरुआत की और अपनी गुरुवाणी से सभी को निहाल किया।
गुरुद्वारा पंजाबी क्वार्टर व गुरुद्वारा शहीद धन- धन बाबा जी में गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां अखंड पाठ के साथ शबद-कीर्तन, भोग, अरदास के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह प्रभात फेरी निकाली। रात में रंगोली बनाकर दीपमाला सजाई गई। आयोजन में गुरुमुख सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरदीप सिंह जुनेजा, गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सिदक सिंह, करनदीप सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
104 आरएएफ स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में रागी भाई गुरुमुख सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। संचालन जत्थेदार सरदार भूपेंद्र सिंह ने किया। मौके पर कमांडेंट अमित कुमार, डिप्टी कमांडेंट आलोक रंजन, तेजस्विता सहित अधिकारियों और जवानों ने गुरु घर में मत्था टेका। देहलीगेट स्थित श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारे में भी शबद, कीर्तन व संगत समेत विभिन्न आयोजन हुए।
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-स्नान के लिए गए श्रद्धालु
कार्तिक पूर्णिमा पर धार्मिक महत्व को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा तटों पर पहुंचकर स्नान किया। गंगा घाटों की ओर जाने वाले वाहनों के अलावा बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन कराया।