फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 13 Feb 2019 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सपा ने किया विरोध प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोकने के बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुआ। क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए सपाइयों ने पूर्व विधायक जफर आलम के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन करते हुए मोदी और योगी सरकार का पुतला फूंका और भाजपाइयों के कई बैनर पोस्टर फाड़ दिए। पुलिस को सपाइयों को काबू में करने के लिए लाठियां भांजी। इस दौरान एटा चुंगी बाईपास रोड से क्वार्सी चौराहे तक जाम लग गया। जिससे सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। यहां सपाइयों ने मोदी और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस से हाथापाई और तूतूमैंमैं भी हुई।

बाईपास रोड पर सपाइयों को संबोधित करते हुए जफर आलम ने कहा कि योगी सरकार तानाशाही पर उतर आई है लेकिन ये बर्दाश्त नहीं होगा। भारत लोकतांत्रिक देश है यहां संविधान के अनुसार सभी को कहीं भी आने जाने का हक है। भाजपा सरकार किसी को रोक नहीं सकती है। सपाइयों ने ‘भाजपा तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, पुलिस के बल पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी-नहीं चलेगी’ के नारे लगाए। यहां पर महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, प्रदेश सचिव पप्पू प्रधान, उमेश श्रीवास्तव, आमिर आबिद, आशीष मोहन यादव, रंजीत सिंह, मनीष शर्मा, कौशल दिवाकर, शाहजाद अल्वी, कृपाल सिंह यादव सहित अन्य दर्जनों सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन



इधर, सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद ने कहा कि सपा अध्यक्ष को रोक कर योगी सरकार ने साबित कर दिया है वो आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार मान चुकी है। इसलिए उसको अखिलेश यादव से डर लगता है। उनके आने जाने से डर लगता है लेकिन जनता सब समझ रही है। इसका जवाब वोट से मिलेगा। सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने सपा अध्यक्ष को रोकने को भाजपा का कायराना कृत्य बताया। कहा कि भाजपा संविधान की हत्या कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में पहले से ही मौजूद सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने अखिलेश यादव को अमौसी एयरपोर्ट पर रोके जाने के विरोध में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा योगी सरकार इलाहाबाद में अराजकता फैलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है लेकिन राजनीति से प्रेरित होकर सपा अध्यक्ष को जनबूझ कर वहां जाने से रोका गया। सपा अध्यक्ष सिर्फ छात्र नौजवानों से मिल लेते, कुछ बातें कर लेते तो इसमें क्या हो जाता। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता तैयार बैठी है। पांच राज्यों की तरह जल्द ही 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी की जनता भाजपा को दुबारा सबक सिखाने को तैयार है। एयरपोर्ट पर अनुराग भदौरिया, संजय सविता, सपा अल्पसंख्यक सभा उप्र के प्रदेश सचिव शाकिर अंसारी भी मौजूद रहे। वहीं लखनऊ में मौजूद राजेश सैनी ने भी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ योगी सरकार के इस कृत्य की निंदा की हैे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed