{"_id":"5b15a16c4f1c1b6a4d8b4ba0","slug":"111528144236-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े से चोक हुआ नाला, दुकानदारों का गुस्सा उफना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े से चोक हुआ नाला, दुकानदारों का गुस्सा उफना
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दुबे के पड़ाव पर डीएस बाल मंदिर वाली गली के पास कूड़ा करकट से नाला चोक हो जाने के कारण यहां पर पानी भरने की समस्या पैदा हो गई है। सोमवार को स्थानीय दुकानदारों ने मौके पर पहुंचे उपसभापति का घेराव किया और समस्या का समाधान नहीं होने की बात कही।
डीएस बाल मंदिर वाली गली के आसपास नाले में कूड़ा, प्लास्टिक के कप, गिलास, पन्नी आदि डाल दी गई है। इससे नाला पूरी तरह बंद हो गया है। इस कारण नाले का पानी उफन कर गली की सड़क पर आ गया है।
स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम कार्यकारिणी के उप सभापति ठा. पुष्पेंद्र सिंह जादौन को मौके पर बुलाया। यहां पर पाया गया कि नाले का कुछ हिस्सा सकर मशीन से साफ किया गया, लेकिन इसके बाद भी नाले में फ्लो नहीं आया।
विज्ञापन
इस बीच दुकानदारों ने उप सभापति को घेर कर मांग कर डाली कि पहले समस्या का समाधान किया जाए। इसके बाद तय हुआ कि नाले के जिस हिस्से पर सीमेंटेड स्लैब बने हैं, उसकी जगह लोहे के जाल वाला एंगल लगाया जाए, जिससे नाले की सफाई ठीक से हो सके। इस मौके पर पार्षद हेमंत गुप्ता, सुबोध नंदन शर्मा आदि मौजूद थे।