{"_id":"5b159f7f4f1c1b624d8b4aa4","slug":"111528143743-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गलियों में दौड़ेंगी दोपहिया पीआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गलियों में दौड़ेंगी दोपहिया पीआरवी
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डीजीपी द्वारा जिन दोपहिया पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था, वह मंगलवार से शहर की तंग गलियों में दौड़ती दिखाई देंगी। मंगलवार सुबह इनकी टीमों को पुलिस लाइन में यूपी-100 के अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया जाएगा। इसके बाद यह अपने प्वाइंटों पर रवाना हो जाएंगी।
दो दिन पहले डीजीपी के दौरे के चलते अधिकारियों ने दोपहिया पीआरवी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करा लिया था। मगर होमगार्डों की ट्रेनिंग पूरी न होने के कारण यह अपने प्वाइंटों को रवाना नहीं की गई थीं।
यूपी-100 के कोआर्डिनेटर एसपी यातायात अजीजुल हक के अनुसार होमगार्ड ट्रेनिंग पूरी होकर जाएंगे। मंगलवार सुबह से उन्हें ब्रीफ कर प्वाइंटों पर टीम के साथ रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी बताया कि रूट मैप, ड्यूटी आदि का काम पूरा कर लिया गया है। बता दें कि 24 दोपहिया पीआरवी शहरी क्षेत्र को दी गई हैं, जबकि 60 लैपर्ड विभिन्न थानों को दी गई हैं। लैपर्ड का कोआर्डिनेशन स्थानीय कंट्रोल रूम से थानों के लिए होगा, जबकि पीआरवी लखनऊ से कंट्रोल होंगी।