{"_id":"5952b6c04f1c1b91278b4b9a","slug":"111498592960-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में आपतिजनक पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में आपतिजनक पोस्ट पर ग्रुप एडमिन को जेल
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक पोस्ट डालने में ग्रुप एडमिन को जेल
ब्यूरो, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।
ईद के दिन सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के चलते कस्बे में तनाव फैलाने वाला युवक हाथरस जिले का निकला। पूरे विवाद की जड़ सिरफिरा युवक निकला।
पुलिस ने पोस्ट डालने वाले नामजद आरोपी के अलीगढ़ स्थित ठिकाने पर दबिश भी दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं पुलिस ने इस मामले में सोमवार को हिरासत में लिए ग्रुप एडमिन को जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि ईद के दिन कस्बे में विवादित पोस्ट डालकर कस्बे की फिजा बिगाड़ने की कोशिश में आरोपी युवक हाथरस जिले का निकला। एसओ विनोद कुमार के अनुसार सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबर की जांच की गई तो वह हाथरस जिले के सासनी तहसील के मोरिया गांव निवासी अजय पाठक पुत्र ओंकार पाठक का निकला।
वह सासनी गेट क्षेत्र में रहकर बीकाम की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। थानाध्यक्ष के अनुसार जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। वहीं ग्रुप संचालक जीतेश अग्रवाल को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
वहीं कस्बावासियों का कहना है कि ग्रुप संचालक को पुलिस ने जल्दबाजी में जेल भेजा है। ग्रुप संचालक का इस पोस्ट से कोई वास्ता नहीं था। तहरीर में केवल अजय पाठक को नामजद किया गया था।