फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ब्रज टूरिज्म कॉरीडोर पर होगा ठोस कार्य

ब्रज टूरिज्म कॉरीडोर पर होगा ठोस कार्य

Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
ब्रज टूरिज्म कॉरीडोर पर होगा ठोस कार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि अलीगढ़ में पर्यटन विकास व राजस्व वृद्धि के लिए ब्रज टूरिज्म कॉरिडोर, हाई कोर्ट बैंच की स्थापना, औद्योगिक पर्यटन को बढ़ाने, अलीगढ़-मथुरा को रेल लाइन से जोड़ने के साथ होटल रेस्टोरेंट व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की जो मांग होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने सरकार से की है, उसका पूर्ण होना समय की जरूरत है। मैं इनको पूरे समर्थन के साथ आगे रखूंगा।

सोमवार को जीटी रोड स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री ने ब्रज टूरिज्म कॉरीडोर की मांग का समर्थन कर व्यापारियों को दिल जीत लिया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश राणा, रघुराज प्रताप सिंह, विधायक संजीव राजा, अनिल पराशर आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि महिला आयोग सदस्य रामसखी कठेरिया, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, बीकानेर ग्रुप के डायरेक्टर नवरत्न अग्रवाल, गोपाल सिंह आदि विशिष्ट आथिति के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत चेयरमैन पंकज धीरज, महामंत्री विवेक बगाई, नितिन शर्मा, दीपक गर्ग व अखिल गुप्ता ने किया। अध्यक्ष मानव महाजन ने बताया कि अलीगढ़ में पर्यटन व राजस्व वृद्धि की पूर्ण संभावनाएं हैं। अलीगढ़ को नजदीकी पर्यटन क्षेत्र मथुरा, वृंदावन व आगरा को जोड़ कर ब्रज टूरिज्म कॉरीडोर बनाए जाने की बेहद जरूरत है।


अलीगढ़ में बोना चोर किला, शेखा झील, खेरेश्वर धाम, धरणीधर सरोवर, अचल सरोवर आदि ऐसे कई धार्मिक व पर्यटन महत्व के स्थल हैं, जहां पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। पंकज जुनेजा, निखिल अग्रवाल, प्रमीत गुप्ता, अजय गुप्ता, चेतन शर्मा, आशीष चौधरी, शादाब अहमद, श्याम सुंदर गुप्ता, सुहैल खान, सरदार मनमीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed