फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh yadav arrived at shahid hemraj home

शहीद हेमराज के परिजनों से मिले अखिलेश यादव

Mon, 14 Jan 2013 05:22 PM IST
कोसीकलां/इंटरनेट डेस्क
कोसीकलां/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 14 Jan 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav arrived at shahid hemraj home

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में शहीद हुए हेमराज के परिवार से मिलने पहुंचे। अखिलेश ने शहीद के परिवार को राज्य सरकार की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राज्य और केंद्र सरकार की बेरुखी के विरोध में शहीद हेमराज के परिजन पिछले 5 दिनों से अनशन पर है। शहीद हेमराज की पत्नी ने भारत सरकार से उनके पति का सिर पाकिस्तान से लाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब तक सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह यहां नहीं आएंगे, तब तक वे अनशन नहीं तोड़ेंगी।
विज्ञापन


सोमवार को शहीद हेमराज के घर कई बड़े राजनेताओं का काफिला पहुंचा। इस कड़ी में पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज आदि पहुंचे। इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद हेमराज के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद हेमराज के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ किसान बीमा फंड से 5 लाख रुपये देने की बात भी की। उधर, जनरल बिक्रम सिंह ने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी हर संभव मदद करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही शहीद के परिवार से मिलने भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed