फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   zila panchayat chunav results: BJP candidate won from ward number 10 in etah

जिला पंचायत चुनाव: एटा के वार्ड-10 का परिणाम बदला, भाजपा प्रत्याशी विजयी घोषित, विधायकों का धरना खत्म

Fri, 07 May 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 May 2021 12:15 AM IST
सार

एटा के वार्ड संख्या-10 का चुनाव परिणाम बदल गया है। इसके बाद चुनाव परिणाम के विरोध में भाजपा विधायकों का धरना बुधवार आधी रात को खत्म हो गया। 

विज्ञापन
zila panchayat chunav results: BJP candidate won from ward number 10 in etah
डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाजपा विधायक और नेता - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा में जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा विधायकों के धरना प्रदर्शन के बाद जिला पंचायत वार्ड संख्या-10 का चुनाव परिणाम बदल गया है। अब भाजपा के प्रत्याशी गजेंद्र पाल को विजयी घोषित किया गया है। पहले सपा की साधना देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया था। भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद विधायकों का धरना बुधवार आधी रात को खत्म हो गया। 

विज्ञापन


जिला पंचायत के वार्ड संख्या 10 पर सपा की ओर से साधना देवी और भाजपा की ओर से गजेंद्र पाल को प्रत्याशी बनाया गया था । मतगणना के बाद जब रिकॉर्ड कलक्ट्रेट मुख्यालय आया तो वहां बुधवार को सपा प्रत्याशी साधना को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया। उनके मत 5787 पाए गए। जबकि भाजपा के प्रत्याशी के 5446 थे। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- चुनाव परिणाम के विरोध में उतरी भाजपा: एटा में डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे तीन विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद से ही भाजपा ने विरोध करना शुरू कर दिया था। गलत मतगणना के आरोप लगाए। शाम तक विरोध और तेज हो गया। जलेसर, अलीगंज, मारहरा विधायक, भाजपा के चुनाव प्रभारी एमएलसी धर्मवीर प्रजापति सहित तमाम भाजपा नेता कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर रात तक हंगामा चलता रहा।

प्रशासन को वार्ड संख्या 10 के रिकॉर्ड का पुनः मिलान करना पड़ा। इसमें गलती भी पकड़ में आई। छह बूथों के मतों को परिणाम में शामिल ही नहीं किया गया था। कम्प्यूटर फीडिंग की गड़बड़ी पता कर प्रशासन ने इन्हें शामिल किया तो भाजपा के गजेंद्र 998 मतों से आगे हो गए। इसके साथ ही उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।

इसके बाद रात तकरीबन 12:00 बजे भाजपा विधायक और नेता धरना समाप्त कर चले गए। हालांकि अभी तीन और वार्डों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसे लेकर आज फैसला होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed