फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Zila Panchayat Ashyaksh Election In Mainpuri Samajwadi Party Will Give Ticket Only Winner Candidate

जिला पंचायत चुनाव: जानिए मुलायम सिंह के गढ़ में कैसी है तैयारी, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने दी जानकारी

Fri, 12 Mar 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Mar 2021 12:15 AM IST
सार

  • पूर्व सांसद तेजप्रताप ने कहा प्रधान और बीडीसी सदस्य के लिए पार्टी नहीं देगी सिंबल
  • अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
Zila Panchayat Ashyaksh Election In Mainpuri Samajwadi Party Will Give Ticket Only Winner Candidate
जानकारी देते पूर्व सांसद तेजप्रताव यादव व अन्य सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने गुरुवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। पूर्व सांसद ने कहा सपा जिला पंचायत के चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को टिकट देगी। प्रत्याशी की पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रियता के साथ उसकी छवि टिकट वितरण का प्रमुख आधार होगी। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर इस बार भी समाजवादी पार्टी का ही कब्जा होगा।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रधान और बीडीसी सदस्य के लिए पार्टी सिंबल नहीं देगी। पार्टी का जो कार्यकर्ता इन पदों पर चुनाव लड़ेगा, अन्य कार्यकर्ताओं को उसका ही साथ देना होगा। अनुशासनहीनता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा की नीतियां आम आदमी विरोधी हैं। किसान चार महीने से आंदोलन कर रहे हैं। लगभग 300 किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हो चुकी है। किसानों की एमएसपी पर कानून बनाने की मांग जायज है। 
विज्ञापन


आगरा में भीषण हादसा: दिल्ली हाईवे पर कंटेनर से टकराई कार, बिहार-झारखंड के नौ लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के दबाव में इसे नहीं मान रही है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। हाथरस कांड ने भाजपा की पोल ही खोल दी है। प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, विधायक सदर राजू यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिल्लू यादव, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह यादव, शफी मंसूरी मौजूद रहे।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सपा में हुए शामिल 
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज पाल ने गुरुवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव के समक्ष पार्टी का दामन थामा।

अनुशासनहीनता में किए जा चुके निष्कासित
बसपा जिलाध्यक्ष रामनरेश वर्मा ने कहा है सपा में शामिल होने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष और नीरज पाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। अनुशासनहीनता के चलते किए गए निष्कासन के बाद से ही वह निष्क्रिय हो गए थे। पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों में भी भाग नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा है पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता एकजुट है। अनुशासनहीन लोगों के किसी दूसरी पार्टी में जाने से पार्टी का कोई नुकसान नहीं होगा।

सपा ने ही पेश किया था अविश्वास प्रस्ताव
जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी कुर्सी बचाने में सफल रही थीं। जनवरी 2015 में समाजवादी पार्टी के समर्थन से पद संभालने के बाद जुलाई 2017 में सपा ने ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। इसके पीछे कहीं न कहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के पति अनुजेश प्रताप यादव द्वारा फिरोजाबाद में भाजपा के समर्थन के कारण ऐसा होने की चर्चाएं होती रहीं थी। अविश्वास प्रस्ताव पर कुल 32 जिला पंचायत सदस्यों में से 23 के हस्ताक्षर थे। बाद में वह भाजपा के साथ जोड़ तोड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचा ले गईं।

संध्या यादव का कार्यकाल
-14 जनवरी 2015 को संभाली थी कुर्सी 
-07 जुलाई 2017 को आया अविश्वास प्रस्ताव
-13  जनवरी 2021 को खत्म हुआ कार्यकाल 
-30 जिला पंचायत सदस्यों के लिए इस बार होगा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed