{"_id":"66030cf1e5a690105b04801b","slug":"youths-created-ruckus-in-the-district-hospital-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-114979-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवकों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवकों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा
Tue, 26 Mar 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
युवकों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा
मैनपुरी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को डाॅ. अभिनेंद्र सिंह, फार्मासिस्ट उदय प्रताप सिंह, कमलेश कुमार पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ड्यूटी पर थे। दोपहर 12 बजे के करीब सड़क हादसे में घायल हुआ युवक शराब के नशे में उपचार के लिए इमरजेंसी पहुंचा। उसके साथ 10 से 15 युवक भी शराब पीकर आए थे। मरहम पट्टी के लिए जब उसे माइनर ओटी कक्ष में जाने को कहा गया तो वह और उसके साथी भड़क गए और बाहर ही पट्टी करने की बात कहकर हंगामा करने लगे। शोर सुनकर वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच डाक्टर और स्टाफ द्वारा हंगामा करने से मना किया तो युवक अभद्रता करने लगे। फार्मासिस्ट उदय प्रताप सिंह द्वारा मामले की जानकारी सीएमएस डाॅ.. मदनलाल को दी गई। जिस पर उन्होंने इंस्पेक्टर कोतवाली फतेह बहादुर सिंह को घटना की जानकारी दी। पुलिस के इमरजेंसी वार्ड पहुंचते ही हंगामा करने वाले सभी युवक मौके से फरार हो गए। संवाद
दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, ससुर पर किया फायर
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मलिखानपुर निवासी रशमी देवी पत्नी राघव सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया सोमवार को देर शाम मेरे गांव के ही रक्षपाल, धर्मपाल पुत्र शिशुपाल सिंह और सुधाकर पुत्र सरमन सिंह शराब के नशे में हमारे घर में घुस आए। जिसके बाद मुझसे छेड़छाड़ करने लगे और मेरे कपड़े फाड़ दिए। मैने इसका विरोध किया और शोर मचाया तो उक्त लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मेरे ससुर दुर्योधन सिंह मुझे बचाने आए तो इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। गांव वालों को आता देख इन लोगों ने मेरे ससुर के ऊपर गोली चला दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष एलाऊ सविता सेंगर ने बताया मामले की तहरीर मिली है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद