फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth will get employment opportunities in private companies

Agra News: निजी कंपनियों में युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

Tue, 25 Mar 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth will get employment opportunities in private companies
जिला सेवायोजन कार्यालय ।
कासगंज। प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर विकास भवन परिसर में तीन दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। चयनित युवाओं को निजी कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति को आठ वर्ष पूर्ण होने के विकास भवन पर जिला सेवायोजन विभाग रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में युवा 25मार्च, 26 मार्च और 27 मार्च को सुबह 10 बजे से आयोजन होगा। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां पेटीएम, फोनपे, सुब्रोस, विजन इंडिया प्रतिभाग करेंगी। इसमें 18 वर्ष से 30 वर्ष के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक पास युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। युवाओं को आवेदन से पूर्व रोजगार संगम पोर्टल rojgaaraangam.up.gov.in पर पंजीकृत कराना होगा। युवा रोजगार मेला में अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की दो प्रतियां, पंजीकरण कार्ड और 06 रंगीन फोटो लाना आवश्यक है। चयनित युवाओं को निजी कंपनियों में कार्य करने का मौका मिलेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थ मित्तल का कहना है कि सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। मेला में पहुंचकर बेरोजगार लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed