धोखा बर्दाश्त न हुआ: इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए 22 वीडियो, बोला- प्रेमिका से मिली बेवफाई...और फंदे से झूल गया
आगरा में युवक को प्यार में मिला धोखा बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने इंस्टाग्राम पर 22 वीडियो पोस्ट किए। बोला- प्रेमिका से बेवफाई मिली है। इसके बाद फंदे से झूल गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले युवक ने प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाकर हैदराबाद में खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले उसने इंस्टाग्राम पर 22 वीडियो पोस्ट किए। इनमें अपनी मौत का जिम्मेदार शिकोहाबाद में रहने वाली अपनी प्रेमिका और उनके पिता को ठहराया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रेमिका ने युवक और उसके परिजन को दोषी ठहराया है। घटना के बाद उसकी ओर से शिकोहाबाद थाने में 15 जून को युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी गई थी।
यमुनापार स्थित टेढ़ी बगिया निवासी मनोज पाठक (32) काम के सिलसिले में हैदराबाद गया था। 11 जून को उसने हैदराबाद में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। हैदराबाद पुलिस ने आगरा में परिजन को फोन किया। परिजन वहां पहुंचे। मनोज पाठक का मोबाइल मिला। मोबाइल में उसका इंस्टाग्राम एकाउंट खंगाला। मौत से पहले मनोज ने इंस्टाग्राम पर 22 वीडियो पोस्ट किए थे।
प्रेमिका उसके पिता को बताया जिम्मेदार
एक वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए युवती और उसके पिता को जिम्मेदार ठहराया था। आरोप लगाया कि युवती के पिता ने उससे रुपये मांगे थे। वह रुपये नहीं दे पाया तो रिश्ता ही कैंसिल कर दिया। इससे वह बहुत आहत है। उसने कथित प्रेमिका के साथ बिताए पलों को भी वीडियो डालकर साझा किया।
यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश
हैदराबाद पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम
मनोज के शव का हैदराबाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया था। वहां पर ही परिजन ने अंतिम संस्कार किया। फिलहाल इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मनोज की खुदकुशी की जानकारी के बाद युवती ने शिकोहाबाद थाने में तहरीर दी थी। शिकोहाबाद पुलिस ने जांच के लिए मनोज के परिजन को बुलाया था। युवती का आरोप है कि मनोज ने खुदकुशी नहीं की है। परिजन ने उसकी खुदकुशी के प्रमाण दिए। उन्हें देख शिकोहाबाद पुलिस ने मनोज के परिजन को छोड़ दिया।
युवती ने दी थी दुष्कर्म की तहरीर
शिकोहाबाद निवासी युवती ने मनोज पाठक के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि मनोज से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। अगस्त, 2022 को मनोज उससे मिलने आया। बाद में उसे अपने घर बुलाया। घर पर वह अकेला था।
यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का झांसा दिया। उससे 3 लाख रुपये की मांग करने लगा। रुपये नहीं देने पर उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। खुदकुशी की धमकी भी देता था। उसके फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए थे।