{"_id":"6387a71f6dc5dd5680001c8b","slug":"youth-suicide-by-shot-mainpuri-news-agr5553322164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Crime: मोहल्ला गाड़ीवान में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Crime: मोहल्ला गाड़ीवान में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी
Thu, 01 Dec 2022 07:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:06 AM IST
सार
इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी की गई है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
30एमएनपी-05-मृतक गोविंद का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में मंगलवार रात एक युवक ने घर के कमरे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
ये भी पढ़ें - Mathura: घर बुलाकर छात्र की गला घोंटकर हत्या, पुलिस मान रही अवैध संबंधों में हत्या, दंपती पर शक
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली अजीत सिंह ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी की गई है, कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां की है घटना
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी चेतराम का पुत्र गोविंद (27) मंगलवार रात घर पर था। इसी दौरान उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर वृद्ध माता-पिता कमरे में पहुंचे तो पुत्र का लहूलुहान शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन