फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Student was strangled to death by calling home, police believe murder in illegal relationship

Mathura: घर बुलाकर छात्र की गला घोंटकर हत्या, पुलिस मान रही अवैध संबंधों में हत्या, दंपती पर शक

Wed, 30 Nov 2022 11:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 30 Nov 2022 11:07 PM IST
सार

थाना हाईवे की शाहकुंज कॉलोनी, बालाजीपुरम निवासी आयुष उर्फ शंकर (23) पुत्र सुनहरी लाल 12 कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह 10 बजे उसके पास फोन आया। उसके बाद वह अपने पड़ोस में अनूप के घर पहुंच गया। यहां एक घंटे बाद युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Mathura: Student was strangled to death by calling home, police believe murder in illegal relationship
युवक की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

हाईवे की शाहकुंज कॉलोनी, बालाजीपुरम में छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी दंपती ने मृतक के परिजनों को फोन करके बुलाया और खुद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को बिस्तर से कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या का कारण अवैध संबंध हो सकते हैं।

विज्ञापन


थाना हाईवे की शाहकुंज कॉलोनी, बालाजीपुरम निवासी आयुष उर्फ शंकर (23) पुत्र सुनहरी लाल 12 कक्षा का छात्र था। बुधवार की सुबह 10 बजे उसके पास फोन आया। उसके बाद वह अपने पड़ोस में अनूप के घर पहुंच गया। यहां एक घंटे बाद युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अनूप और उसकी पत्नी पूनम ने फोन करके आयुष के परिजनों को दोपहर 1.30 बजे फोन करके उसे ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


परिजन पहुंचे तो दंपती भाग खड़े हुए। शाम को सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रथम दृष्टया अवैध संबधों के चलते युवक की हत्या की गई है। साल 2020 में युवक और दंपती किराए पर एक मकान में रहते थे। उसके बाद दोनों अलग अलग रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को कब्जे में ले लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या का कारण ज्ञात हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्यारोपी दंपती की तलाश को पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed