{"_id":"62f205f0b4e8a757004740d3","slug":"youth-suicide-after-returning-from-police-station-in-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: पुलिस की पिटाई से छुब्ध व्यक्ति ने लगाई फांसी, परिजनों ने नहीं उठाने दिया शव, पुलिस से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: पुलिस की पिटाई से छुब्ध व्यक्ति ने लगाई फांसी, परिजनों ने नहीं उठाने दिया शव, पुलिस से हुई झड़प
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:30 PM IST
सार
मौके पर क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, बिछवा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों के समझाए जाने के बाद परिजन माने, जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
1 of 5
युवक की मौत के बाद गांव में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी में भोगांव के गांव रकरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह पुलिस शव लेने गांव पहुंची, तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस व परिजनों के बीच झड़प भी हुई। एसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन मान गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव नगरी निवासी 45 वर्षीय जसरथ सिंह का सोमवार को भाई ब्रजेश से पानी को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची रकरी चौकी पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। मृतक की बहन रंगोली का आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने दोनों भाइयों की पिटाई की। इसके बाद थाना ले जाकर भी पीटा। कुछ देर बाद दो हजार रुपये की मांग की गई। मांग पूरी ना होने पर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
2 of 5
गांव पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि शाम को जमानत होने के बाद जसरथ जब घर आया तो एक सिपाही पुष्पेंद्र ने उसे फोन कर धमकाया और चौकी पर आने के लिए कहा। जसरथ जब चौकी पर पहुंचा तो उसे फिर से पीटा गया। घर आने के बाद जसरथ ने कहा की उसकी आज तक इतनी बेइज्जती किसी ने नहीं की। मारपीट से क्षुब्ध होकर देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।
3 of 5
पुलिस से होती तकरार
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस शव लेने गांव पहुंची तो परिजनों ने शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान पुलिस व परिजनों के बीच झड़प भी हुई। करीब 1 घंटे बाद शव को उठाने को लेकर हंगामा चलता रहा। इस दौरान कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गांव में तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
एसपी कमलेश दीक्षित द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन मान गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा कराया जा रहा है। आरोपों की जांच कर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।