आजादी के अमृत महोत्सव में स्मारकों में प्रवेश निशुल्क होने पर सबसे ज्यादा सैलानियों का बोझ ताजमहल पर पड़ा है। वीकेंड पर दो दिनों में 1.25 लाख से ज्यादा सैलानी ताजमहल पहुंचे। सोमवार को भी पर्यटकों की भीड़ रही। करीब 40 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर पर्यटकों की लंबी कतार रही। उमस और गर्मी से बच्चे बेहाल दिखे। कई बच्चों की तबियत खराब हुई तो उनके परिजन बच्चों को लेकर कतार से अलग हट गए। बुजुर्ग पर्यटकों को भी परेशानी हुई। ताजमहल की तुलना में आगरा के अन्य स्मारकों पर भीड़ कम रही। बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव में ताजमहल समेत संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। 15 अगस्त तक पर्यटक बिना टिकट के ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
Taj Mahal: सोमवार को 40 हजार पर्यटकों ने किया ताज के दीदार, मंगलवार को भी भीड़ उमड़ने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन