{"_id":"5ee625aa8ebc3e42ae3d3228","slug":"youth-panchayat-incrochment-lend-kosi-news-agr446074232","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह को कब्जा मुक्त कराने आए आगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह को कब्जा मुक्त कराने आए आगे युवा
विज्ञापन
कोसीकलां। गांव में चारागाह की जमीन पर दबंगों के कब्जे को लेकर युवाओं के एक दल ने अवाज उठाई है। इस पर गांव की पंचायत हुई। निर्णय लिया कि चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक तौर पर कार्रवाई कराई जाएगी।
गांव ऐंच में चारागाह की 23 एकड़ जमीन है। इस जमीन के करीब चार एकड़ हिस्से पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। ग्राम प्रधान इस मामले पर दूरी बनाए हुए हैं। लिहाजा गांव के युवा शक्ति संगठन ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। रविवार को इस मसले पर गांव के बड़े ठाकुरजी मंदिर पर पंचायत भी हुई। इसमें वक्ताओं ने चारागाह की जमीन पर हो रहे कब्जे पर चिंता जताई और ग्राम प्रधान से भी कहा गया, लेकिन प्रधान ने इस पर चुप्पी साध ली है।
युवा शक्ति संगठन ने सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की है। संगठन के अध्यक्ष लखन राजपूत ने कहा कि मामले को लेकर ग्रामीण कब्जों को हटवाने तक संघर्ष करेंगे। सोमवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम व एसडीएम से मुलाकात कर शिकायत करेगा। इस दौरान राजकुमार तोमर, विष्णु, रामकिशन, ताराचंद, जगवीर, घनश्याम तोमर आदि थे।