{"_id":"651791efb80614685e0c2113","slug":"youth-offering-water-to-ancestors-in-chambal-river-crocodile-caught-legs-how-lives-were-saved-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: चंबल नदी में पितरों को जल तर्पण कर रहे थे युवक, तभी मगरमच्छ ने जबड़े में दबा लिए पैर; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: चंबल नदी में पितरों को जल तर्पण कर रहे थे युवक, तभी मगरमच्छ ने जबड़े में दबा लिए पैर; ऐसे बची जान
Sat, 30 Sep 2023 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 08:41 AM IST
सार
चंबल नदी में पितरों को तर्पण करत समय दो युवकों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उनको नदी में खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
चंबल के टापू पर मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में चंबल नदी में पितरों को जल तर्पण कर रहे दो युवकों पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। एक युवक बचा तो दूसरे का पैर जकड़ लिया। ये देख मौके पर हड़कंप मच गया। ऐसे में युवक की सांसे अटक गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत ही नदी से बाहर खींच लिया, जिससे उन दोनों की जान बच गई।
विज्ञापन
यहां की है घटना
पिनाहट में चंबल नदी पर पितृ तर्पण के लिए गए दो युवकों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बताया गया है कि दोनों युवक चंबल नदी के पानी में स्नान कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने तर्पण किया तभी मगरमच्छ ने युवकों को नदी में खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा: जिस कैंटर से ले जाया गया चोरी का सामान, उसका चालक गिरफ्तार; मकान मालिक की पुलिस को तलाश
विज्ञापन
ऐसे बचाई जान
युवकों की आवाज सुनकर मौजूद अन्य लोगों ने उनको खींच लिया, जिससे उनकी जान बच सकी। मगरमच्छ के अचानक हमले से घायल हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से युवक और उनके परिवार के लोग दहशत में हैं।
ये भी पढ़ें - भांजे को दिल दे बैठी मामी: 6 बच्चों को रोते हुए छोड़ गई, तलाश में भटक रहा पति; बोला- नहीं हो रहा यकीन