फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother of 6 children Fled With Her Nephew In agra up news

भांजे को दिल दे बैठी मामी: 6 बच्चों को रोते हुए छोड़ गई, तलाश में भटक रहा पति; बोला- नहीं हो रहा यकीन

Fri, 29 Sep 2023 05:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Sep 2023 05:44 PM IST
सार

प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। ऐसा ही मामला सामने आया आगरा में। जहां 6 बच्चों की मां अपने ही भांजे के साथ कहीं चली गई। अब उसके मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पति भी उसकी तलाश में भटक रहा है। 
 

विज्ञापन
mother of 6 children Fled With Her Nephew In agra up news
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के एक गांव से भांजे के साथ 6 बच्चो की मां फरार हो गई। जब वो घर से गई तो पति नहीं था। मासूम बच्चों को उसने अकेला छोड़ा और भांजे का हाथ थाम लिया। पति घर वापस आया तो उसे बच्चे रोते बिलखते मिले। इसके बाद पत्नी की तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिली। बच्चों ने जब उसे बताया कि वो किसके साथ गई है तो पति अपने भांजे के घर पहुंचा, लेकिन वे दोनों वहां भी नहीं मिले। 

विज्ञापन


यहां का है मामला 
जानकारी के मुताबिक थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 21 सितंबर को  6 बच्चो की मां भांजे के साथ फरार हो गई। वहीं पीड़ित पति ने थाना डौकी तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को वह अपनी रिश्तेदारी में गया था और पत्नी और बच्चे घर पर थे, तभी बल्केश्वर के अनुराग नगर का रहने वाला उसका भांजा सोनू पुत्र चरन सिंह घर आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   मोहब्बत का ऐसा अंजाम: मौत से चंद लम्हों पहले प्रेमी युगल ने वो किया जो जीते जी न कर सके..., फिर लटक गए फंदे पर

विज्ञापन
विज्ञापन

भांजा ले गया पत्नी
पीड़ित पति ने बताया कि भांजे ने पत्नी को अपनी बातों में उलझाया और उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। जब वो शाम को घर वापस आया तो बच्चे भूख से रोते-बिलखते हुए मिले। घर में पत्नी नहीं थी। उसने बच्चों से पूछा तो पता चला कि पत्नी सोनू के साथ गई है। वो पत्नी की तलाश करते हुआ सोनू के घर पहुंचा, लेकिन वो घर पर नहीं था। 

ये भी पढ़ें -  राधास्वामी सत्संग सभा का कारनामा: आठ आने के स्टांप पर 88 साल से यमुना से खींच रहे पानी, नहीं हुई कभी जांच

पत्नी के लिए भटक रहा पति 
पीड़ित ने बताया कि सोनू के घरवालों ने भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। वो पिछले 6 दिनों से पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं पत्नी के घर न आने की वजह के बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पति ने थाना डौकी में भांजे सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed