फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   canter driver accused of theft in the house has been arrested by the police

आगरा: जिस कैंटर से ले जाया गया चोरी का सामान, उसका चालक गिरफ्तार; मकान मालिक की पुलिस को तलाश

Sat, 30 Sep 2023 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 08:27 AM IST
सार

मकान में चोरी का आरोपी कैंटर चालक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी ही कैंटर से चोरी का सामान ले जाया गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

 

विज्ञापन
canter driver accused of theft in the house has been arrested by the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के शाहगंज के पथौली में मकान मालिक ने पेट्रोल पंप व्यवसायी का कीमती सामान गायब कर दिया। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी परिवार सहित घर से फरार हो गया। जिस कैंटर में लोड करके सामान ले जाया गया, उसे और चालक को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सरिता धाम काॅलोनी, पथौली निवासी कुशाल सिंह खिरवार का पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि वह काॅलोनी में बहादुर सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। वर्ष 2022 में मकान खाली करके काॅलोनी के दूसरे मकान में रहने चले गए। मकान मालिक से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। मकान में ऑफिस और घर का कीमती सामान रखा हुआ था। 30 जुलाई 2022 को सामान चोरी कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


मामले में 6 मई को मुकदमा दर्ज हुआ। उन्होंने मकान मालिक बहादुर सिंह, कपिल कुमार, देवेंद्र सिंह, एक महिला और अज्ञात पर शक जताया। पुलिस को वीडियो फुटेज मिले। इसमें दिखा कि जिस कैंटर में सामान लोड किया गया, उसके नंबर पर कागज लगाकर एफ लिख दिया था। वहीं मोबाइल नंबर टेप लगाकर छिपा दिया गया था। इसके बाद पुलिस कैंटर की तलाश में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आईएसबीटी से कैंटर चालक सुशील नगर निवासी दीपक को पकड़ लिया। कैंटर भी बरामद हो गया। उसे सीज कर दिया गया। चालक ने पूछताछ में बताया कि आरोपी बहादुर सिंह और कपिल ने लालच दिया था। इस कारण वो उनके साथ गया। कैंटर को सुनसान जगह पर ले गए थे। सामान उतरवाकर उसे कुछ रकम देकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed