फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth killed in tragic accident truck caught fire

दर्दनाक हादसे में एक्टिवा सवार युवक की मौत, 100 मीटर तक घिसटा स्कूटर, ट्रक में लगी आग

Sat, 25 Jul 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 12:14 AM IST
सार

  • हरीपर्वत चौराहे पर गुरुवार को आधी रात में हुआ हादसा, पुलिस ट्रक की आग बुझाने में लगी, चालक हो गया फरार

विज्ञापन
Youth killed in tragic accident truck caught fire
demo pic

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर गुरुवार रात 12 बजे करीब 80 किमी की रफ्तार से चलाए जा रहे ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि स्कूटर सवार एक युवक 15 फीट दूर जाकर गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


चालक ने ट्रक नहीं रोका। गति और तेज कर दी। तकरीबन 100 मीटर तक स्कूटर को खींचता ले गया। चिंगारी निकलने से ट्रक के निचले हिस्से में आग लग गई। तब जाकर उसने ट्रक रोका। सूचना पर पहुंची पुलिस आग बुझा रही थी, इस बीच में चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन



थाना हरीपर्वत के नाला बुढ़ान सैय्यद निवासी पवन कुमार (20) पुत्र मेवाराम अपने मामा के घर जन्मदिन पार्टी में जा रहा था। मामा जयंति प्रसाद भी साथ थे। हरीपर्वत चौराहे पर भगवान टॉकीज की ओर जाने के लिए टर्न किया। तभी सेंट जोंस चौराहे की ओर से आते तेज रफ्तार ट्रक से हादसा हुआ। स्कूटर से उछलकर 15 फुट दूर गिरे पवन की मौके पर ही मौत हो गई। जयंति प्रसाद पास ही गिरे, उनको अधिक चोटें नहीं आईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो भड़क जाती आग 

माना जा रहा है कि फंसे हुए स्कूटर के घिसटने से निकली चिंगारी से ट्रक के अगले हिस्से में आयल में आग लगी। संजय प्लेस के पास जहां ट्रक रुका, पास में बिजली के तार भी जा रहे थे। उन तक लपटें न पहुंचे तो पुलिसकर्मी आग बुझाने में लग गए। पानी डालकर आग पर काबू पाया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रक को चला रहा था। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक में गत्ता भरा हुआ था। 

रात 11 के बाद रफ्तार के नियम तार-तार

रात में 11 बजे के बाद नो एंट्री खुलने पर ट्रक चालक  हाईवे पर पहुंचने की जल्दी में रफ्तार पर नियंत्रण के सभी नियम तोड़ देते हैं। इस दौरान पुलिस की सक्रियता भी कम रहती है। बैरियर खुले होने की वजह से ट्रक आसानी से निकल जाते हैं। तेज गति में होने से हादसे हो जाते हैं। एमजी रोड पर तेज गति से चलते वाहनों से यह पहला हादसा नहीं है। एक साल पहले दीवानी के पास दो युवकों की मौत हुई थी। खोखे में ट्रक घुस गया था। कई हताहत हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed