{"_id":"66159baf18cfc7030b0763e5","slug":"youth-jumped-into-canal-missing-kasganj-news-c-175-1-agr1054-113650-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक ने नहर में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक ने नहर में लगाई छलांग, लापता
Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के भगवंतपुर हजारा नहर में एक युवक ने गृह क्लेश के चलते मंगलवार की सुबह छलांग लगा दी। बहाव तेज होने के कारण युवक नहर में डूब कर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है।
महेवा खुर्द गांव निवासी सत्येंद्र (25) ने गृह क्लेश से ऊबकर यह कदम उठाया। पिता बदन सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उनके घर में ज्योत बज रही थी। उन्होंने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह सुबह के समय घर से बाइक पर सवार होकर निकल गया। लोगों के अनुसार वह गांव निवासी दमलेश के साथ भगवंतपुर नहर की तरफ गया। सुबह लगभग 9:15 बजे के करीब उसने नहर में छलांग लगा दी।
सत्येंद्र के नहर में छलांग लगाने पर उसके साथ मौजूद दमलेश परेशान हो गया, उसने इस घटना की सूचना युवक के परिजन के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। पुलिस गाेताखोरों की मदद से नहर में डूबे युवक की तलाश करा रही है।
विज्ञापन
सीओ अजीत चौहान ने बताया कि युवक नहर में डूबने के बाद से लापता है। गोताखोरों की मदद से उसे ढूढ़नें का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्य के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।