फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth forum stand against isis

आईएसआईएस के खिलाफ खड़ा होगा ‘एंटी टेररिस्ट यूथ फोरम’

Mon, 13 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Mon, 13 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
youth forum stand against isis
इंद्रेश्‍ा कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ‘एंटी टेररिस्ट यूथ फोरम’ खड़ा करने जा रहा है। यह न सिर्फ युवाओं को जागरूक करेगा, बल्कि इस संगठन की गतिविधियों से भी अवगत कराएगा। ताकि युवाओं को जेहाद के नाम पर गुमराह होने से बचाया जा सके। इसकी घोषण मंच के संरक्षक इंद्रेश ने रविवार को बिचपुरी रोड स्थित जय माता दी सेवा सदन में प्रेसवार्ता के दौरान की।
विज्ञापन

इंद्रेश ने कहा कि आईएसआईएस और आईएसआई जेहाद की आड़ में युवाओं को भ्रमित करते हैं। उन्होंने बताया कि रमजान के पाक महीने में मंच द्वारा देशभर में स्थानीय स्तर पर कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसमें सबसे पहले शांति-सद्भाव के संदेश के लिए रोजा इफ्तार पार्टियां हैं। दूसरा, पर्यावरण संरक्षण के लिए मुस्लिम समाज को जागरूक किया जा रहा है। इसके अंतर्गत उनसे मदरसा, कब्रिस्तान, दरगाह या गली-मोहल्ले में पौधे रोपने की अपील की जा रही है। तीसरा, हर घर में तुलसी का पौधा लगाने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन

शामली के कैराना में हिंदुआें के पलायन पर इंद्रेश ने कहा कि किसी का भी पलायन दुखद है। सरकारों को इस पर चिंतन करना होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों पर मुस्लिमों को वोट बैंक के रूप में उपयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने अपने हितों की पूर्ति के लिए इस समाज को अल्पसंख्यक बना दिया। जबकि वे शुरू से इसी देश का हिस्सा हैं और मुख्य धारा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी, मोहम्मद आजम खां समाज को गुमराह करते हैं। बता दें कि मुस्लिम राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित संगठन है। यही वजह रही कि इंद्रेश संघ के पदाधिकारियों की तरह से भाजपा से जुड़े सवालों से बचते रहे। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मो. इस्लामा अब्बास व पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी अशफाक सैफी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed