{"_id":"6836688362a4a69331043569","slug":"youth-dirty-act-with-five-year-old-girl-in-religious-place-has-been-arrested-2025-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: धर्मस्थल से चीखने की आवाजें...अंदर हो रहा था घिनौना काम, पांच साल की मासूम का किया ऐसा हश्र; कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: धर्मस्थल से चीखने की आवाजें...अंदर हो रहा था घिनौना काम, पांच साल की मासूम का किया ऐसा हश्र; कांप गए लोग
Wed, 28 May 2025 11:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 11:15 AM IST
सार
आगरा में धर्मस्थल के अंदर पांच साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौना काम किया गया। वो चीखती रही, लेकिन दरिंदों को रहम नहीं आया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बच्ची सांकेतिक
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कमिश्नरेट में जघन्य आपराधिक घटनाओं में भी लापरवाही बरती जा रही है। धर्मस्थल परिसर में खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दस दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धर्मस्थल से सुनाई दी चीखने की आवाज
घटना जगदीशपुरा इलाके की है। 18 मई की सुबह पांच साल की बच्ची घर के पास स्थित धर्मस्थल के परिसर में खेल रही थी। बच्ची की दादी ने बताया कि पड़ोस की कॉलोनी का पवित्र उर्फ पम्मी बच्ची को परिसर के एक किनारे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर धर्मस्थल की देखरेख करने वाले पहुंचे और उन्होंने शोर मचा दिया। बच्ची के परिजन भी पहुंच गए लेकिन आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को कॉलोनी के पास से पकड़ लिया। उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
ये भी पढ़ें - STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़

पुलिस ने कराया मेडिकल
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि उस समय आरोपी को पुलिस ने थाने से मंदबुद्धि का बताकर छोड़ दिया। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है, एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने मंदबुद्धि बताया था। घटना के संबंध में 26 मई को एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि परिजन ने पहले घटना छेड़खानी की बताई थी। आरोपी के छोड़े जाने की जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें - UP: पूर्व प्रधान और बेटे को फावड़े से काटकर जिसने किया कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; पैर में लगी गोली