{"_id":"68353dd347e4c63638057935","slug":"fake-id-was-created-in-name-of-higher-education-minister-s-wife-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान
Tue, 27 May 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 09:51 AM IST
सार
आगरा में उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना दी गई। इस आईडी के माध्यम से अलग-अलग लोगों से चैटिंग की जाने लगी। मामला जानकारी में आने के बाद मंत्री की पत्नी ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय के नाम और फोटो लगाकर फेसबुक पर दो फर्जी आईडी बनाई गई हैं। इनसे अलग-अलग लोगों से चैटिंग की जा रही है। इसकी जानकारी पर प्रीति उपाध्याय ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने सुरक्षा का खतरा जताया है। इस पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
नाॅर्थ ईदगाह काॅलोनी निवासी प्रीति उपाध्याय ने शिकायती पत्र में लिखा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने दो फर्जी फेसबुक आईडी बना ली हैं। इन आईडी से अलग-अलग लोगों से चैटिंग की जा रही है। संदेशों का आदान-प्रदान भी किया जा रहा है। इससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।
ये भी पढ़ें - STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़
ये भी पढ़ें - STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे अपराध करने की पूर्ण संभावनाएं हैं। प्रीति ने कहा है कि इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। जनता में छवि खराब हो रही है। साजिशकर्ता बड़े अपराध भी कर सकते हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर क्राइम थाना पुलिस को लगाया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: विदेशी असलहे की खरीद-फरोख्त...भाजपा नेता को भी बेचा गया एक शस्त्र, STF जांच में बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें - UP: विदेशी असलहे की खरीद-फरोख्त...भाजपा नेता को भी बेचा गया एक शस्त्र, STF जांच में बड़ा खुलासा
विधायक और आईपीएस की भी बनी थी फर्जी आईडी
फेसबुक पर किसी और के नाम और फोटो से फर्जी आईडी बनाने के मामले पहले भी कई बार आ चुके हैं। एत्मादपुर विधानसभा से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह, आईपीएस अधिकारी, सीओ और इंस्पेक्टर के नाम से भी फर्जी आईडी बन चुकी हैं। साइबर अपराधी भी असली आईडी से फोटो और नाम लेकर फर्जी आईडी बना लेते हैं। इसके बाद संदेश भेजते और रुपयों की मांग करते हैं। इन मामलों में पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है।
ये भी पढ़ें - UP: फर्जी असलहों के लाइसेंस का बड़ा खेल...नेशनल शूटर ने जांच रुकवाने के लिए नोटिस भेजा, पहुंच का दिया हवाला