फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies while checking mike in Bhagwat Katha

पथरौआ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies while checking mike in Bhagwat Katha
मैनपुरी। कुरावली क्षेत्र के गांव पथरौआ में मंगलवार की शाम भागवत कथा में माइक चेक कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्रामीण करंट से मौत की बात कह रहे हैं। परिजन की आशंका पर पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी 22 वर्षीय दयाशंकर शादी, भागवत कार्यक्रम में साउंड लगाने का काम करता था। कुछ दिन पूर्व वह गांव पथरौआ में चल रही भागवत कथा में साउंड लगाकर गया था। मंगलवार की देर शाम माइक चेक करने के दौरान वह बेसुध होकर गिर गया। लोगों ने बताया कि माइक में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। सूचना पर पुलिस भी आ गई। मृतक के बड़े भाई तुलसी ने करंट से मौत होने की बात पर संदेह व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed