{"_id":"661187bc01bfbe78ad01bf90","slug":"youth-dies-in-vehicle-collision-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-115513-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sat, 06 Apr 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
भोगांव। शुक्रवार की रात किसी वाहन की टक्कर लगने से एटा जिले के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना की सूचना मृतक के पिता ने दर्ज कराई है।
जिला एटा के थाना अलीगंज के ग्राम सतिया के रहने वाले संतराम ने थाने में सूचना दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसका 22 वर्षीय पुत्र सचिन शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे भोगांव मैनपुरी रोड से होता हुआ अपने घर जा रहा था। जब वह रूई मार्ग के नजदीक पहुंचा तो किसी किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि मृतक के सिर से वाहन के पहिए निकल गए थे। इससे उसकी दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है। संवाद