फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies after swallowing 50 blood pressure pills

Agra News: ब्लड प्रेशर की 50 गोलियां गटकने से युवक की मौत

Thu, 18 Jul 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Jul 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after swallowing 50 blood pressure pills
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नमैनी में मंगलवार की देर रात्रि एक युवक ने बीपी (ब्लड प्रेशर) नियंत्रित करने वाली दवा की 50 गोलियों का सेवन कर लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल पर उसकी मौत हो गई। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन शव अपने साथ ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।ग्राम नमैनी निवासी मोनू (22) पुत्र अजीत कुमार ने मंगलवार की देर रात्रि करीब 10 बजे बीपी की दवा का सेवन कर लिया। पिता अजय कुमार ने बताया कि बीपी की दवा का अधिक सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसकी दशा देखकर परिजन परेशान हो गए। वे आनन-फानन उसे बेहोशी की हालत में युवक को लेकर रात्रि में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।चिकित्सक के पूछे जाने पर पिता ने बताया कि उसने बीपी की दवा का अधिक मात्रा सेवन कर लिया है। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसके अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाने से पूर्व युवक ने जिला अस्पताल पर ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए उसका शव अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed