{"_id":"6a6a12b4431b52cef104fdc5","slug":"youth-attacked-with-pistol-after-objecting-to-filth-in-agra-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर के सामने गंदगी का विरोध करने पर फोड़ दिया सिर, तमंचे से हमला कर किया लहूलुहान; एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर के सामने गंदगी का विरोध करने पर फोड़ दिया सिर, तमंचे से हमला कर किया लहूलुहान; एक आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 08:30 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:30 PM IST
सार
मारपीट के दौरान सौरभ ने तमंचा निकालकर प्रशांत पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद उसने तमंचे की बट से प्रशांत के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख पुकार की आवाज पर अन्य ग्रामीणों ने मौके पर दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली कस्बा के सैमरा तिराहे पर मंगलवार रात गंदगी के विरोध पर तीन लोगों ने एक युवक से मारपीट की। एक आरोपी ने तमंचे से फायर का प्रयास किया, जो मिस हुआ, फिर बट से युवक का सिर फोड़ दिया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, पर वह उनकी चंगुल से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद युवक सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है।
कस्बा रामनगर निवासी कासू शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात दस बजे वह अपनी मां और अपने दोस्त प्रशांत उपाध्याय निवासी रामनगर के साथ सैमरा तिराहे पर बंबा के पास स्थित अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। तभी नहर्रा निवासी सौरभ और अजय अपने एक अन्य साथी के साथ उनके घर के सामने गंदगी करने लगे। प्रशांत ने इसका विरोध किया इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सौरभ और अजय ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर प्रशांत के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सौरभ ने तमंचा निकालकर प्रशांत पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद उसने तमंचे की बट से प्रशांत के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

चीख पुकार की आवाज पर अन्य ग्रामीणों ने मौके पर दौड़ लगा दी। ग्रामीणों ने किसी तरह एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, भीड़ का फायदा उठा कर पकड़ा गया आरोपी भी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
मामले में कासू शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कासू ने पुलिस को बताया कि बंबा पर उन्होंने अपनी एक दुकान नहर्रा निवासी सुनील को किराये पर दे रखी है। किरायेदार अपनी दुकान पर शराबियों को बैठाता है। आए दिन यहां झगड़े भी होते रहते हैं। आरोपी युवक भी इसी दुकान पर बैठ कर शराब पी रहे थे। पुलिस ने दुकानदार सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि पीड़ित कासू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।