{"_id":"6183c20c31bf66515513f2f0","slug":"youngman-shot-dead-in-mainpuri-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: शराब के नशे में युवक को गोलियों से किया छलनी, हत्याकांड से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: शराब के नशे में युवक को गोलियों से किया छलनी, हत्याकांड से सनसनी
Fri, 05 Nov 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:03 AM IST
सार
मैनपुरी में शराब के नशे में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
क्राइम सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भवानीपुर में बुधवार को देरशाम अनुसूचित जाति के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शराब के नशे में धुत आरोपी का परचून की दुकान पर उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोपी ने सीने में तीन गोलियां मारीं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या और एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नशे में था आरोपी, सीने में तीन गोलियां मारीं, दो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भवानीपुर निवासी अरविंद जाटव (30) पुत्र मुन्ना लाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बुधवार की रात वह गांव निवासी अरविंद कुमार की परचून की दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए गया था। तभी वहां शराब के नशे में धुत गांव भोगपुर निवासी सोनू ठाकुर आ गया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के दौरान नशे में धुत सोनू ने तमंचे से अरविंद जाटव के सीने में तीन गोलियां मारीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ वहां से भाग गया। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ अमर बहादुर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। मृतक की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर सोनू ठाकुर निवासी भोगपुर और बबलू सिंह निवासी भवानीपुर के खिलाफ हत्या व एससीएसटी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार
नामजद एक आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रही है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद इंस्पेक्टर सुदामा लाल व पुलिस बल की मौजूदगी में मजदूर के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
दीपावली: विधि विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से मनोरथ पूर्ण करेंगी ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी, ज्योतिषाचार्य ने बताई पूजन की विधि