फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youngman died In Icu Corona Virus Reports Came Negative

फिरोजाबादः कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद आईसीयू में जंग हारा युवक

Tue, 30 Jun 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 30 Jun 2020 12:13 AM IST
सार

  • कोरोना मुक्त होने के बाद बिजली मिस्त्री की मौत 
  • सैफई मेडिकल कॉलेज में मिला फिरोजाबाद का युवक पॉजिटिव

विज्ञापन
Youngman died In Icu Corona Virus Reports Came Negative
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद का जैन नगर निवासी युवक कोरोना से जंग तो जीत गया लेकिन आईसीयू में जिदंगी से हार गया। मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


करीब तीन दिन पूर्व युवक की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई थी। युवक की मौत के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सोमवार को जनपद में चार और संक्रमित मामले सामने आए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 517 हो गई है। 
विज्ञापन


जमीन विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या, चाचा की हालत गंभीर, प्रधान पक्ष पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


जैन नगर निवासी 37 वर्षीय युवक लाइट डेकोरेशन का काम करता था। विगत 20 दिन पूर्व सांस लेने में दिक्कत होने पर युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 15 जून को युवक का सैंपल कोरोना की जांच के लिए लिया गया था। 17 जून को युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। इसके बाद तीन दिन पूर्व कराई गई रिपोर्ट में युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई। हालांकि उसका उपचार चल रहा था। 

विगत 27 जून को तबीयत बिगड़ने पर युवक को कोविड अस्पताल से आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया, जहां शाम छह बजे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीएमएस डॉ. आलोक ने बताया कि युवक कोरोना मुक्त हो चुका था लेकिन आईसीयू में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

सैफई में मिला कोरोना पॉजिटिव
फिरोजाबाद का एक और मरीज सोमवार शाम सैफई में पॉजिटिव मिला। जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 517 हो गई है। डीएम चंद्रविजय सिंह ने एक और मरीज बढ़ने की पुष्टि की है।

निजी क्लीनिकों पर देखी कोविड हेल्प डेस्क
शासन के आदेश पर एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने सोमवार शाम डॉ. मनोज चतुर्वेदी के निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड हेल्पडेस्क देखीं। डॉ. अविनाश पालीवाल, डॉ. पुरुषोत्तम भाटिया के क्लीनिक पर कोविड हेल्पडेस्क पाई गई। डॉ. राकेश गुप्ता के हास्पिटल में कोविड हेल्पडेस्क न मिलने पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed