फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young woman suicide after heartbroken by her lover

UP: प्रेमजाल में फंसाकर बनाए संबंध, फिर प्रेमी का खुला ऐसा राज; सदमे में आकर युवती ने दे दी जान

Sun, 01 Feb 2026 03:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 01 Feb 2026 03:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्यार के जाल में फंसाकर प्रेमी ने युवती से संबंध बनाए। उसे शादी करने का झांसा दिया। बाद में युवक का ऐसा चेहरा युवती के सामने आया कि वह तनाव में आ गई। युवती ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
young woman suicide after heartbroken by her lover
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में प्रेमी के धोखा देने से आहत होकर युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने थाना पुलिस से शिकायत की। इसके बाद डीजीपी को एक्स पर पोस्ट किया। तब जाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


युवती छत्ता इलाके की रहने वाली थी। युवती के भाई ने बताया कि आलमबाग, लखनऊ निवासी अमन जोशी उर्फ माशू पुत्र विनोद जोशी अपने भाई की ससुराल आया। बहन से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे अपने प्यार में फंसाया। शादी का झांसा देकर कई बार उससे संबंध बनाए। उसने शादी की कहा तो बार-बार इंकार किया। कहने लगा कि हम जल्द ही शादी कर लेंगे। 
विज्ञापन


भाई ने कहा कि जब कुछ दिन बाद उसकी बहन को पता चला कि अमन शादीशुदा है। बहन ने अमन को व्हाट्सएप चैट पर कहा कि तुमने मेरे साथ गलत किया है तो अमन ने धमकी दी कि तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मेरे पुलिस के उच्च अधिकारियों से संबंध हैं। तुमसे शादी नहीं कर सकता। इस पर तनाव में आकर बहन ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। भाई ने पुलिस से शिकायत की है। मृतका का मोबाइल पुलिस के पास है। परिजन का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के लिए डीजीपी को एक्स पर पोस्ट करना पड़ा। तब थाना छत्ता पुलिस हरकत में आई। इसके बाद ही तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed