फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young voters in Agra share their experiences before civic polls counting

UP Nikay Chunav: वो मुंबई रहते, कभी चुनाव में नहीं आए, फिर भी लिस्ट में नाम, हमने हमेशा वोट डाला तो हमारा गायब

Sat, 06 May 2023 11:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 11:14 AM IST
सार

UP Nikay Chunav: आगरा में युव मतदाताओं ने मतदान संपन्न होने के बाद अपने अनुभव साझा किए। कहा कि वो तो मुंबई में रहते हैं, कभी वोट डालने नहीं आए। फिर भी लिस्ट में उनका नाम है। हमने हमेशा वोट डाला लेकिन हमारा नाम गायब हैं। 

विज्ञापन
Young voters in Agra share their experiences before civic polls counting
यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में निकाय चुनाव के लिए मतदान पहले चरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रत्याशियों की भाग्य 2518 ईवीएम और 256 मतपेटियों में बंद हो गई है। इन सभी को स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया है। 13 मई को मतगणना के बाद हारजीत का फैसला हो जाएगा। इससे पहले मतदाताओं ने अमर उजाला के साथ अपने अनुभव शेयर किए हैं। विशेषकर युवी मतदाताओं ने अनुभव के साथ-साथ अपनी पीड़ा बताई।  

विज्ञापन


'वो तो मुंबई रहते हैं, एक बार भी वोट डालने आगरा नहीं आए, फिर भी उनका नाम वोटर लिस्ट में है। हम हमेशा वोट डालते थे तो हमारा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है'। ये बातें मंटोला की अर्शी ने कही। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ। बृहस्पतिवार को नगर निगम का मतदान 37 प्रतिशत रहने की एक वजह यह भी है।

विज्ञापन

मुश्किल से वोट दे पाया

वार्ड 55 निवाशी ओमकार वर्मा ने बताया कि मेरे आधार कार्ड में उम्र 18 साल है और पर्ची में मेरी उम्र 34 वर्ष कर दी गई है, जिस वजह से वोट नहीं देने दे रहे थे। बहुत मुश्किल से वोट दे पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम ही नहीं आया

वार्ड 60 निवासी शोनू यादव ने बताया कि हर बार वोट देता था। इस बार वोटर लिस्ट से मेरा नाम ही नहीं आया।

केंद्र पर पता चला नाम ही नहीं

वार्ड 84 निवाशी भाविका दियालनी हम सुबह ही तैयार हो गए पर जब मतदान केंद्र गए तो वहां जाकर पता चला लिस्ट में नाम ही नहीं आया।

मतदान नहीं कर पाए

वार्ड 84 निवासी गीता वर्मा ने बताया मेरा और मेरे परिवार कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे। इस बार हम लोग मतदान करने से वंचित रह गए।

कई लोगों के नाम गायब

वार्ड 39 निवासी फरहान ने बताया हमारे वार्ड में अधिकांश लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए। पता नहीं इस बार क्या सोच के वोटर लिस्ट बनाई गई है।

हम भी चाहते योगदान देना

वार्ड 96 निवासी चांदनी ने बताया कि हम लोग भी शहर के विकास में अपना योगदान करना चाहते हैं। पर निराश हैं, हमारा और हमारी बस्ती के कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है।

सेल्फी डालने से रह गया

वार्ड 66 के निवासी नानू ने बताया कि पहली बार वोट देने के लिए आवेदन किया था, वोटर लिस्ट में नाम नहीं आया। सभी दोस्तों ने सेल्फी डाली, मैं इस बार रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed