{"_id":"68ede99153fc522ad1084164","slug":"young-neighbour-misdeed-a-teenage-girl-on-the-pretext-of-marriage-in-agra-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जिस किशोरी को पढ़ाया-लिखाया, उसके साथ ही दरिंदगी; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जिस किशोरी को पढ़ाया-लिखाया, उसके साथ ही दरिंदगी; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो
Tue, 14 Oct 2025 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:41 AM IST
सार
आगरा में एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर दरिंदगी की। पीड़िता ने बताया कि पढ़ाई के बहाने उसे पड़ोसी अपने घर ले आए। यहां आरोपी ने उसका शादी का झांसा दिया। अब उसके दो साल का बेटा है। आरोपी ने उसे घर से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में आठ साल पहले एक किशोरी को पढ़ाने का झांसा देकर पड़ोसी युवक और उसके परिजन घर ले आए। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। कई बार गर्भपात भी कराया। उसके दो साल का बेटा भी है। अब उसे पीटकर घर से निकाल दिया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 में वह 13 वर्ष की थी। तब पड़ोसी युवक और उसके माता–पिता व अन्य रिश्तेदार पढ़ाने का झांसा देकर उसे अपने घर से ले गए। आरोप है कि युवक ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह कई बार गर्भवती हुई। दवाएं खिलाकर गर्भ भी गिराया गया। अब उसके दो साल का बेटा है। अब युवक और उसके घरवाले प्रताड़ित करते हैं। उसे घर से भी निकाल दिया है। मामले में थाना मलपुरा प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजा समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी राजा को गिरफ्तार भी कर लिया है। संवाद
मकान मालिक पर छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज
खंदौली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मकान मालिक पर गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि मकान मालिक उसकी ओर गलत नजर रखता है। उसकी हरकतों का प्रमाण उसके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग के रूप में मौजूद है। थाना प्रभारी खंदौली ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की जांच की जा रही है।