फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man who had come for Tilak ceremony at sister's house was beaten to death

Agra News: बहन के घर तिलक समारोह में आए युवक को पीटकर किया अधमरा

Wed, 27 Nov 2024 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Nov 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Young man who had come for Tilak ceremony at sister's house was beaten to death
बहन के घर तिलक समारोह में आए युवक को पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन

- गांव खुटारा में हुई घटना, इटावा के रहने वाला है पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव खुटारा में बहन के घर एक तिलक समारोह में आए युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जनपद इटावा के गांव जसोन निवासी कप्तान सिंह की बहन पिंकी की ससुराल थाना क्षेत्र के गांव खुटारा में है। 24 नवंबर को बहन के परिवार में एक तिलक समारोह का आयोजन था। युवक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। देर रात वह दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव निवासी मुखलाल यादव वहां आकर गाली गलौज करने लगे। जब कप्तान ने वहां गाली गलौज करने के लिए मना किया तो आरोपी बौखला गया। उसने साथी प्रशांत, पंकज सिंह, शिवांगी सिंह को बुला लिया। सभी लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे से की गई पिटाई से कप्तान बेहोश हो गया। इस बीच बहन के परिजन और ग्रामीणों के विरोध के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed