{"_id":"68747bcf26d14d7dec064b1d","slug":"young-man-was-shot-due-to-enmity-injured-was-admitted-to-sn-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: रंजिश में युवक को मारी गोली, एसएन में भर्ती कराया गया घायल; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रंजिश में युवक को मारी गोली, एसएन में भर्ती कराया गया घायल; हालत गंभीर
Mon, 14 Jul 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:08 AM IST
सार
आगरा में एक युवक को रंजिश के चलते गोली मार दी गई। गोली उसके पेट को छूते हुए निकल गई। युवक को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा स्थित शांति नगर निवासी 30 वर्षीय छोटू दिवाकर उर्फ सनी को रविवार शाम को रंगबाजी में गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट के पास से छूकर निकल गई। घायल को एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। घटना के पीछे परिजन ने पुलिस को पुराना विवाद बताया है। पुलिस देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शांति नगर निवासी छोटू शाम तकरीबन 6 बजे बैनारा फैक्टरी के पास नाले की पुलिया पर बैठा हुआ था। तभी क्षेत्र के तुर्री उर्फ तुषार और बंटी यादव पहुंच गए। वह छोटू से विवाद करने लगे। छोटू के परिजन ने आरोप लगाया कि तुषार ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद गोली चला दी। गोली छोटू के पेट के पास से रगड़ खाती हुई निकल गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। आरोपी तमंचा लहराते हुए भाग गए। घटना की जानकारी पर घायल के परिजन आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायलों को इमरजेंसी लेकर आई, जहां उसका उपचार चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।
ये भी पढ़ें - UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
ये भी पढ़ें - UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
घायल के परिजन ने पुलिस को बताया कि छोटू के पिता से हमलावरों का पूर्व में विवाद हुआ था। तब से ही वो रंजिश मान रहे हैं। पिता की दो साल पहले मृत्यु हो गई। इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ है। दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गांजा बेचने का भी आरोप है। तुर्री को शक है कि छोटू उसकी पुलिस से मुखबिरी करता है। इस वजह से ही रंजिश मानता है। डीसीपी सिटी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि गोली मारने की असली वजह क्या है? आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिटी एसओजी को लगाया गया है। उधर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक युवक तमंचा लोड करते दिख रहा है।