{"_id":"64660b9ae9a6f77240020495","slug":"young-man-was-brutally-beaten-for-not-giving-money-for-liquor-in-mainpuri-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
सार
शराब के लिए रुपये न देने पर युवक को बेहरमी से पीटा गया। घायल युवक पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी की काशीराम कालोनी में बुधवार की शाम शराब के रुपये न देने पर कुछ युवकों ने एक अनुसूचित जाति के युवक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नगला मूले निवासी नीतेश कुमार बुधवार की शाम नगला कीरत काशीराम कालोनी से होकर गुजर रहा था। तभी रास्ते में दानेश, रहील, मन्नू, छोटे बाबू, भोला पुत्र सर्वेश, कमल ने अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ रोक लिया। वे लोग शराब पीने के लिए दो हजार रुपये मांगने लगे। जब उसने मना किया तो जातिसूचक गालियां देते हुए सभी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपी काफी देर तक नीतेश को पीटते रहे। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - मजबूरी भूख की: कलेक्ट्रेट में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं ने दिया धरना, बोले- नहीं मिल पा रहा दो वक्त का खाना