फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man tied up on the railway track in agra

हत्या की सनसनीखेज वारदात: आगरा में युवक को बांधकर रेलवे ट्रैक पर डाला, ऊपर से गुजर गई ट्रेन

Mon, 15 Mar 2021 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 12:32 AM IST
सार

  • सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था
  • शव रेलवे ट्रैक पर रस्सी से बांधकर फेंका मिला

विज्ञापन
young man tied up on the railway track in agra
रेलवे ट्रैक पर पड़ा युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-बयाना रेलवे मार्ग पर ग्राम नगला जग्गे के समीप शनिवार की रात हाथ-पैर बांधकर युवक का शव ट्रैक पर फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने हत्या कर सुबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में मंदिर के महंत समेत छह लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले रखा है। 

विज्ञापन


गांव मंगोली कला निवासी हरी बाबू पचौरी ने बताया कि उनका पुत्र अर्चित सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह रोजाना दौड़ लगाया था। साथ ही दर्शन करने हनुमान मंदिर भी जाता था। शनिवार की शाम को भी वह दौड़ लगाने गया था। देर शाम जब वे शीतगृह में आलू रखकर लौटे, तो पता चला कि अभी अर्चित घर नहीं लौटा था, तब उसकी तलाश की गई। हनुमान मंदिर के महंत राधेश्याम से पूछा, तो उन्होंने अर्चित के दर्शन करने नहीं आने की जानकारी दी। जबकि उसके मित्र रवि ने बताया कि वह मंदिर के पीछे दिखाई दिया था। इधर, खोजबीन के दौरान ही रात 10 बजे सूचना मिली कि अर्चित का शव रेलवे ट्रैक पर रस्सी से बांधकर फेंका मिला है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या कर सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सूचना पर एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता, क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने भी पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मंदिर के महंत समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। सीओ महेश कुमार ने बताया कि हत्या की आशंका है। घटना की जांच की जा रही है। घरवालों ने बताया कि अर्चित आईटीआई कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या के लिए मंदिर से ली गई रस्सी 
युवक की हत्या में जिस रस्सी का प्रयोग किया गया है। वह मंदिर से ही ली गई। एसओ ने बताया कि मंदिर के महंत ने रस्सी को पहचानते हुए बताया कि यह रस्सी मंदिर पर ही थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed