फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot in love affair in agra

आगरा: प्रेम प्रसंग में युवक को मारी गोली, पड़ोसी पर आरोप, गांव में तनाव की स्थिति

Fri, 05 Nov 2021 01:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Nov 2021 01:07 PM IST
सार

आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने का आरोप युवती के भाई है। आरोपी और उसके परिजन फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
young man shot in love affair in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। गोली मारने का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


घटना बरहन के गांव कुरगवां की है। यहां 20 वर्षीय युवक सचिन पुत्र ऐदल सिंह शुक्रवार की सुबह खेतों की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में मिले पड़ोसी युवक ने बात करने के बहाने से रोक कर तमंचे से उसको गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायल सचिन को एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। परिजनों ने बताया कि सचिन सूरत में मजदूरी करता है। दीपावली पर घर आया था। आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने गोली मारी है। एक वर्ष पहले दोनों परिवारों में विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग का है मामला
बताया जाता है कि सचिन के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध हैं। एक वर्ष पूर्व युवती के भाई के धमकाने पर सचिन गांव छोड़कर सूरत चला गया था। दीपावली पर वह गांव में आया था। उसकी युवती से मुलाकात हुई थी। इसी बात को लेकर युवती ने भाई ने सचिन ने शुक्रवार सुबह गोली मार दी। 

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बवाल की आशंका पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आरोपी और उसके परिजन फरार हैं। थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि आरोपी की बहन से बात करने पर सचिन को गोली मारी गई है। पीड़ित के परिजनों ने तहरीर दी है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed