फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man mistook married girlfriend deception for love got murdered

UP: शादीशुदा प्रेमिका के धोखे को प्यार समझ बैठा युवक, फिर हुआ ऐसा हश्र... लाश देखने वालों की कांप गई रूह

Sun, 07 Jul 2024 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 01:00 PM IST
सार

शादीशुदा प्रेमिका के धोखे को वो समझ नहीं पाया। एक कॉल पर मिलने के लिए पहुंच गया। इसके बाद प्रेमिका के घरवालों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
young man mistook married girlfriend deception for love got murdered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी एक युवक का शव शुक्रवार की देर रात कस्बा व थाना अलीगंज में ईदगाह के पास तालाब किनारे झाड़ियों में मिला। गांव की ही एक महिला से अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप परिजन ने लगाया। जिस पर पुलिस ने महिला सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 

पंकज (28) निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर का शव शुक्रवार रात मिला। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां सुषमा देवी ने गांव की ही राजकुमारी व तीन अन्य लोगों पर बेटे की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया। बताया कि पंकज के इस महिला के साथ संबंध थे। 1 जुलाई को पंकज अपने खेत के इकरारनामा को निरस्त कराने की जानकारी लेने के लिए अलीगंज तहसील गया था। अपने साथ परिवार के ही चाचा सौरव और तहेरे भाई सचिन को भी ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद लगभग 3 बजे महिला का कॉल उसके फोन पर आई। इस पर कुछ देर में वापस लौटने की कहकर बाइक लेकर चला गया। जब देर शाम तक वह नहीं लौटा तो सौरव और सचिन घर लौट आए। जिसके बाद हम लोगों ने आसपास भी ढूंढा मगर कोई सुराग नहीं लगा। 4 जुलाई को थाना जसरथपुर में ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें से राजकुमारी व उसके भतीजे अनीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं राजकुमारी का ननदोई राजीव व उसका बेटा विनय फरार चल रहा है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पंकज व राजकुमारी के मधुर संबंधों से नाराज था ननदोई
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि राजकुमारी व पंकज के घर आमने-सामने होने से मधुर संबंध बन गए थे। इससे राजकुमारी का ननदोई राजीव और उसके परिजन नाराज रहते थे। राजीव ने कई बार दोनों को समझाया था, लेकिन पंकज नहीं माना। राजीव ने राजकुमारी पर दबाव बनाकर पंकज को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 1 जुलाई को फोन करके उसे अलीगंज में खेत पर बुलाया। जहां मफलर से उसका गला घोट दिया। हत्या करने के बाद शव को ईदगाह के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed