फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man misdeed with minor girl in etah

Etah: पीछा किया फिर छात्रा संग की घिनौनी हरकत, डरी हुई लड़की ने नहीं बताई सच्चाई

Sun, 23 Oct 2022 06:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 06:14 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि सितंबर माह में एक दिन बेटी घर पर अकेली थी। उस समय वह घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
young man misdeed with minor girl in etah
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में भी छेड़खानी की। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर में दिए प्रार्थना पत्र में एक महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 20 अक्तूबर को बेटी परीक्षा देकर दोपहर के समय घर आ रही थी। इस दौरान उसका बेटा व एक अन्य युवक बेटी के साथ थे। कहा कि मोहल्ले के ही युवक ने बेटी का हाथ पकड़कर खींच लिया। इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बेटी के साथ आ रहा उसका भाई व युवक ने उसे बचाया। बाद में बेटी ने बताया कि वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।
विज्ञापन

घर में घुसकर किया दुष्कर्म

महिला का आरोप है कि सितंबर माह में एक दिन बेटी घर पर अकेली थी। उस समय वह घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बदनाम कर दूंगा और भाई को जान से मार दूंगा। इसके चलते बेटी चुप रही। दोबारा जब उसने छेड़खानी की तब जाकर बेटी ने पूरी घटना बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

ये बोले कोतवाली प्रभारी

कोतवाली नगर के प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार है। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं। इसके चलते पहले युवक का घर पर आना-जाना था। मौका पाकर उसने घटना कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed