{"_id":"6355372744651b3486777f75","slug":"young-man-misdeed-with-minor-girl-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: पीछा किया फिर छात्रा संग की घिनौनी हरकत, डरी हुई लड़की ने नहीं बताई सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: पीछा किया फिर छात्रा संग की घिनौनी हरकत, डरी हुई लड़की ने नहीं बताई सच्चाई
Sun, 23 Oct 2022 06:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Oct 2022 06:14 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि सितंबर माह में एक दिन बेटी घर पर अकेली थी। उस समय वह घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में भी छेड़खानी की। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली नगर में दिए प्रार्थना पत्र में एक महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। 20 अक्तूबर को बेटी परीक्षा देकर दोपहर के समय घर आ रही थी। इस दौरान उसका बेटा व एक अन्य युवक बेटी के साथ थे। कहा कि मोहल्ले के ही युवक ने बेटी का हाथ पकड़कर खींच लिया। इस दौरान उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बेटी के साथ आ रहा उसका भाई व युवक ने उसे बचाया। बाद में बेटी ने बताया कि वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी

घर में घुसकर किया दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि सितंबर माह में एक दिन बेटी घर पर अकेली थी। उस समय वह घर में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बदनाम कर दूंगा और भाई को जान से मार दूंगा। इसके चलते बेटी चुप रही। दोबारा जब उसने छेड़खानी की तब जाकर बेटी ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: कोई रंजिश न थी..., चार साल के बच्चे को गोली मारते वक्त नहीं कांपे हाथ, पढ़िए खौफनाक वारदात की पूरी कहानी