{"_id":"5aaf89a14f1c1bc3758b640d","slug":"young-man-killed-his-daughter-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मासूम बेटी बोली पापा शराब पीना छोड़ दो, पिता ने बोरे में डालकर जिंदा जला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः मासूम बेटी बोली पापा शराब पीना छोड़ दो, पिता ने बोरे में डालकर जिंदा जला दिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कासगंज में एक रूह कंपाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी पांच वर्षीय बेटी को बोरे में
डालकर जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मासूम का कसूर बस इतना था कि वह अपने पिता को शराब पीने से मना कर रही थी। इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई। लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि एक पिता ने ऐसा कर दिया।
वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के हरसेना गांव में महिपाल नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार को महिपाल की पत्नी काम करने के लिए खेत गई हुई थी।
महिपाल घर पर था और उसकी बेटी सोमवती (5) भी घर ही थी। पुलिस के मुताबिक सोमवती मासूम जरूर थी लेकिन अक्सर अपने पिता को शराब पीने के लिए मना करती थी।
सोमवार को भी उसने पिता का शराब पीने से मना किया। आरोप है कि इससे महिपाल के सिर पर खून सवार हो गया और उसने बेटी को एक बोरे में डाल दिया।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा
इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी। मासूम चीखती रही लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
महिपाल भागने लगा तो उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार मीना का कहना है कि आरोपी ने अपनी बेटी को जलाकर मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।