फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man from another community accused of kidnapping teenager In Agra an atmosphere of tension in village

Agra News: दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी को किया अगवा, VHP-बजरंगदल कार्यकताओं ने थाने का घेराव कर किया हंगामा

Thu, 25 May 2023 11:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 11:41 AM IST
सार

आगरा में एक गांव से दूसरे समुदाय का युवक, किशोरी को अगवा कर ले गया। इससे गांव में तनाव का माहौल है। इसको लेकर VHP-बजरंगदल कार्यकताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। 

विज्ञापन
young man from another community accused of kidnapping teenager In Agra an atmosphere of tension in village
Agra; जगदीशपुरा थाने में हंगामा करते VHP-बजरंग दल के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गांव से अगवा किशोरी को पुलिस आठ दिन बाद भी नहीं ढूंढ सकी। आरोप दूसरे समुदाय के युवक पर है। परिजन परेशान हैं। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हनुमान सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। नारेबाजी और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान महिला की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। किशोरी को ढूंढने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।

विज्ञापन

गांव में तनाव का माहौल

मामला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां से 16 वर्षीय किशोरी 18 मई को घर से निकली थी। इसके बाद से लापता है। परिजन का कहना है कि सोहेल नामक युवक और उसके परिजन बेटी को अगवा कर ले गए। केस दर्ज कराने के आठ दिन बाद भी पुलिस उसे ढूंढ नहीं सकी है। किशोरी की मां की हालत खराब है। गांव में तनाव की स्थिति है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85

विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुरा थाने पहुंच गए बजरंगदल कार्यकर्ता

बुधवार को सुबह 11 बजे विहिप, बजरंग दल और हनुमान सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगदीशपुरा थाने पहुंच गए। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर अध्यक्ष विनोद माहौर, महानगर महामंत्री करन गर्ग सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी को जल्द ढूंढ लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed