फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman who came to deposit bank money in Agra was caught with fake notes of two thousand rupees

Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85 करोड़ रुपये

Thu, 25 May 2023 08:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 08:21 AM IST
सार

आगरा में दो हजार के नकली नोटों के साथ कारोबारी को पकड़ा गया है। वह बैंक में 2.85 करोड़ रुपये जमा करने पहुंचा था। 

विज्ञापन
businessman who came to deposit bank money in Agra was caught with fake notes of two thousand rupees
दो हजार रुपये के नोट (सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में छीपीटोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट में बुधवार को दो हजार के 13 नकली नोट के साथ कारोबारी का बेटा पकड़ लिया गया। वह फर्म के 2.85 करोड़ रुपये जमा कराने आया था। इसमें दो हजार रुपये के नोट थे। बैंक कर्मियों की गिनती में 13 नोट नकली निकले। मामले में बैंक मैनेजर ने थाना रकाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कमला नगर निवासी गिरीश बंसल की चौबेजी का फाटक में एजी ऑर्नामेंट के नाम से फर्म है। बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे कारोबारी का बेटा हर्षल बंसल भारतीय स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट में पहुंचा। करेंसी चेस्ट में कारोबारी बड़ा कैश जमा करते हैं। हर्षल ने बैंककर्मियों को 2.85 करोड़ रुपये दिए। नोट दो हजार के थे। कर्मचारियों ने मशीन से कैश गिनना शुरू किया। मशीन ने एक-एक करके 13 नोट बाहर कर दिए। कर्मचारियों की जांच में नोट नकली निकले। कारोबारी का बेटा कोई जवाब नहीं दे पाया। मामले की जानकारी मैनेजर अशोक कर्दम ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले भी निकले थे तीन नोट नकली

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि हर्षल बंसल मंगलवार को भी करेंसी चेस्ट में कैश जमा करने आए थे। उनके पास से दो हजार के तीन नोट नकली निकले थे। इस पर नोट कैंसल कर दिए गए थे। उन्हें चेतावनी दी गई थी। अब उनके पास से 13 नोट नकली मिले हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

...तो बैंक कर्मियों पर दर्ज होता मुकदमा

बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक, पांच से अधिक नकली नोट निकलने पर मुकदमा दर्ज कराने का प्रावधान है। अगर, नोट नहीं पकड़े जाते हैं तो बैंक कर्मियों को जिम्मेदार माना जाता है। यह आरबीआई के करेंसी चेस्ट में पकड़े जाते हैं। इस पर संबंधित बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है। अब ग्राहक के पास से मिले हैं। इस पर ग्राहक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: बीच सड़क सिपाही से भिड़ा किन्नर, उतार दिए कपड़े, लग गई लोगों की भीड़; हाईवे हुआ जाम

नकली नोट चलाने की धारा में होगी कार्रवाई

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कारोबारी के बेटे के पास से दो हजार के 13 नोट नकली मिले हैं। पुलिस नकली नोट चलाने की धारा में मुकदमा दर्ज कार्रवाई करेगी। उधर, पुलिस की पूछताछ में हर्षल बंसल का कहना था कि उन्हें कैश ग्राहकों से मिला है। वो कैश को नहीं पहचान पाए। इस कारण जमा करने पहुंच गए। उन्हें असली-नकली की पहचान नहीं हो पाई। अगर, ऐसा होता तो वो बैंक नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed