फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man found dead near agra fort

आगरा किला के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, गला घोंटकर की गई हत्या

Fri, 22 Jan 2021 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Jan 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
young man found dead near agra fort
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा किला के पास स्थित आंबेडकर पार्क में गुरुवार रात को लैब टेक्नीशियन डब्बू सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह शव मिलने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के गले में मफलर पड़ा था। उनकी पैंट और जैकेट नहीं थीं। वहीं बाइक, हेलमेट और मोबाइल पास ही मिल गए। आशंका है कि रुपये लूटने के लिए हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

 
शुक्रवार की सुबह नौ बजे आगरा किला के पास आंबेडकर पार्क में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना रकाबगंज की फोर्स पहुंची। मृतक के गले में मफलर पड़ा हुआ था। वह दोनों तरफ से खिंचा हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। पार्क के पास ही एक बाइक खड़ी थी। वहीं हेलमेट भी लगा था। मृतक की पैंट और जैकेट नहीं थी। मृतक गर्म पजामी पहने था। उसका मोबाइल भी पास ही रखा हुआ मिल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में मृतक की शिनाख्त जगनेर रोड स्थित शिवनगर पुलिया निवासी 44 वर्षीय डब्बू सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह के रूप में हुई। सूचना पर आए परिजनों ने बताया कि डब्बू ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित एक अस्पताल की लैब में टेक्नीशियन था। वह सुबह दस बजे काम पर गया था। रात नौ बजे तक घर आ जाता था।

गुरुवार रात को घर नहीं आने पर उसकी तलाश कर रहे थे, फोन भी बंद जा रहा था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत की जानकारी मिली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है।

हत्या किसने और क्यों की? यह पता नहीं चल सका है। आशंका है कि उसे रोका गया? इसके बाद हत्या कर दी गई। पैंट और जैकेट नहीं मिली है। लूट के लिए हत्या लग रही है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। हत्या में किसी जानकार का भी हाथ हो सकता है। हालांकि परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है।
 

पैंट और जैकेट ही क्यों उतारी? 
पुलिस को एक सवाल परेशान कर रहा है कि डब्बू की हत्या के बाद पैंट और जैकेट ही क्यों उतारी। डब्बू अस्पताल से जैकेट पहनकर निकला था। यह सीसीटीवी फुटेज में आ रहा है। उसके साथ कोई और नहीं गया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि आगरा किला के आसपास के लड़की के कपड़े पहनकर युवक और किन्नर खड़े रहते हैं। वह लोगों को रोकते हैं। इस पर पुलिस का शक लड़की के कपड़े पहनकर खड़े रहने वाले युवक और किन्नरों पर ही है। पुलिस ऐसे लोगों की तलाश कर रही है। जैकेट और पैंट ही ले गए। मोबाइल, बाइक को नहीं ले जाने के पीछे एक ही वजह हो सकती है कि वह पकड़े जा सकते थे। इसलिए उन्होंने इन्हें छोड़ दिया। 

पहले भी मिल चुकी हैं लाशें 
आगरा किला के आसपास झाड़ियों और खाई में पहले भी लाशें मिल चुकी हैं। कई बार हत्या की घटना हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं हो रही है। आंबेडकर पार्क के आसपास नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा रहता है। यह लोग भी वारदात करके फरार हो जाते हैं। कोई पहचान नहीं होने के कारण आसानी से आरोपी का पता नहीं चल पाता है। 

परिवार में मचा कोहराम 
मृतक के भाई राकेश ने पुलिस को बताया कि डब्बू की पत्नी उर्मिला है। उसके एक बेटा और बेटी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार एक ही बात कह रहा है कि उनकी तो किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed