{"_id":"617f8d2536af245ad120fcce","slug":"young-man-found-dead-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: गोली लगने से युवक की मौत, गांव से एक किमी दूर खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: गोली लगने से युवक की मौत, गांव से एक किमी दूर खेत में पड़ा मिला शव
Mon, 01 Nov 2021 12:15 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:15 PM IST
सार
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह गांव नौगांव से एक किलोमीटर दूर खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत गोली लगने से हुई है। शव के पास में ही तमंचा पड़ा मिला है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी एक युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। युवक के सीने में गोली लगी थी, वहीं पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। जेब से चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस खुदकुशी व हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि किसी से दुश्मनी की बात से इंकार किया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नौगांव निवासी 25 वर्षीय अंशू पुत्र अरविंद चौहान दिल्ली के संगम बिहार में रह कर हॉकर का काम कर रहा था। शनिवार को गांव के मंदिर में देव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जानी थी। इसके लिए वह पत्नी व सात माह के बच्चे के साथ गांव आया था। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रविवार को देर रात तक भंडारा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
एटा में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: घर से भागे प्रेमी युगल सहित तीन की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे के बाद अंशू किसी को नजर नहीं आया, तब परिजनों ने सोचा कि वह गांव में ही कहीं होगा। लेकिन सोमवार की सुबह अंशू का शव गांव से करीब एक किलो मीटर दूर नगला छड़े के पास खेत में पड़ा मिला। युवक के सीने पर गोली लगी हुई थी। सूचना मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से जानकारी ली। परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन किसी से रंजिश की बात से भी इंकार कर रहे थे।
तलाशी के दौरान मृतक के पैंट की जेब से पुलिस को चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं पास ही 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि युवक ने संभवत: खुदकुशी की है। लेकिन मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अंशू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।