एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों और बहन की मौत
एटा जिले में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाई और युवती की मौत हो गई।
विस्तार
एटा कोतवाली देहात स्थित रेलवे फ्लाईओवर के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों समेत एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती व एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जब कि एक युवक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हुई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
युवकों की बाइक हुई थी खराब
कोतवाली नगर के गांव शिवसिंहपुर निवासी राज बहादुर (21) पुत्र धनीराम, रजनेश (20) पुत्र बृजेश कुमार और अंशिका (19) पुत्री कुंवरपाल की मौत हुई है। मृतक रजनेश के भाई राजेश का कहना है कि राजबहादुर अपनी चचेरी बहन अंशिका को लेकर मिरहची से रविवार की रात लौट रहा था। रेलवे फ्लाईओवर के पास राज बहादुर की बाइक खराब हो गई। उसने रजनेश को फोन करके बुला लिया। तीनों बाइक को बैठकर देख रहे थे कि क्या खराबी है। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते राजबहादुर और अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई रजनेश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इलाज के दौरान रजनेश ने तोड़ा दम
पुलिस ने रात को ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान सोमवार तड़के चार बजे रजनेश ने भी दम तोड़ दिया। इस मामले का मुकदमा राजेश ने ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें...
एटा में खाकी पर बीमारी का कहर: डेंगू से आरक्षी की मौत, अलीगंज थाना में कई पुलिसकर्मी भी बीमार
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।