{"_id":"60605b098ebc3e8d1d4f3243","slug":"young-man-dies-due-to-food-stuck-in-throat-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले हादसा: खाना खाते समय गले में अटका निवाला, कासगंज के युवा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले हादसा: खाना खाते समय गले में अटका निवाला, कासगंज के युवा व्यापारी की मौत
Mon, 29 Mar 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:24 AM IST
सार
- शनिवार की रात पटियाली के मोहल्ला मक्कादान में हुई घटना
- व्यापारी की मौत से परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बेसुध हुई मां
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले के कस्बा पटियाली में होली से पहले एक व्यापारी के साथ हादसा हो गया। शनिवार की रात घर पर खाना खाते समय युवा व्यापारी के गले में निवाला अटक गया। परिजन व्यापारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां व्यापारी ने दम तोड़ दिया। होली से पहले व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मोहल्ला मक्कादान निवासी 22 वर्षीय अनुज पुत्र पंकज किराना व्यापारी था। उसकी गोपालजी मंदिर मार्केट में दुकान है। वह शनिवार देर शाम दुकान बंद कर घर आया। रात करीब 10 बजे अनुज खाना खा रहा था। इसी बीच उसके गले में रोटी का निवाला अटक गया। उसे सांस लेने में दिक्कत हुई। उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
यह देखकर परिजन घबरा गए। उसे पानी पिलाया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां व्यापारी की मौत हो गई। चिकित्सक ने मौत का कारण सांस नली में निवाला अटक जाना बताया। त्योहार पर व्यापारी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रो-रोकर बेसुध हुई मां
होली के त्योहार से पहले व्यापारी की मौत से परिवार के साथ-साथ मोहल्ले में मातम पसर गया। व्यापारी वर्ग में शोक की लहर है। मृतक की मां डोली रो रोकर कह रही थी कि जो रोटी जीवन देने वाला होती है, वही उनके लाडले की मौत का कारण बन गई। एक पल में ही परिवार की खुशियां चूर-चूर हो गईं।
मृतक के पिता पंकज का कहना है कि उनका बेटा परिवार में सबसे बड़ा था। एक बेटा और एक बेटी और हैं। बड़ा बेटा अनुज था, जिसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। कुछ जगह बातचीत भी चल रही थी। इसी साल शादी की तैयारी में थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
खाना खाते समय बरतें सावधानी
सोरों चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश ने कहा कि खाना खाते समय बातचीत न करें। खाना खाएं तो पानी अवश्यक साथ रखें, यदि खाना अटके तो पानी पिएं। लेट कर न तो कुछ खाएं और न ही पानी पिएं। टीवी देखते समय खाना खाने से परहेज करें। खाने को ठीक से चबाने के बाद ही निगलें।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।